
चैनपुर में लगी भीषण आग, घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक
Palanu : चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार देर रात एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई. अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।परिजनों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दिलीप पाठक का पूरा घर जलकर राख हो गया।वहीं घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नगद और लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति भी जलकर राख हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस आग लगने की सूचना चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने की सूचना अग्निशमन को दिया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




