चैनपुर में होम सॉल्यूशन नामक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का हुआ शुभारंभ

Palamu : चैनपुर थाना के नजदीक इलेक्ट्रॉनिक दुकान “होम सॉल्यूशन” का शुभारंभ किया गया। दुकान का उद्घाटन ओम मार्केटिंग के प्रोपराइटर सुजीत बंसल की पुत्री अध्यावी कुमारी ने फीता काटकर किया। 

मौके पर उपस्थित सुजीत बंसल ने कहा कि होम सॉल्यूशन इलेक्ट्रॉनिक दुकान खुलने से चैनपुर के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।अब इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिये यहां के ग्रामीणों को शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लोग यहां आसानी से सामान की खरीददारी कर सकते हैं।

मौके पर उपस्थित वार्ड नंबर 34 की वार्ड पार्षद अर्चना देवी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक दुकान खुलने से स्थानीय लोगों को हैवल्स एवं विभिन्न कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।साथ ही इससे लोगों का समय और खर्च दोनों का बचत होगा।व्यावसायि संघ के अध्यक्ष विनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र के व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर सुबिधा मिलेगी।

दुकान के प्रोपराईटर प्रणय कुमार ने बताया कि हमारे यहां एक ही छत के नीचे हैवेल्स एवं अन्य कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि हमारे इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में ग्राहकों के लिए उचित मूल्यों पर कूलर,वाशिंग मशीन फ्रिज,एलसीडी,आयरन, सीलिंग फैन,स्टैंड फैन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यदि जो व्यक्ति फाइनेंस करवा कर कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए फाइनेंस की सुविधा भी यहां उपलब्ध है।

मौके पर बंधन बैंक के मैनेजर तन्नू श्री बंसल,सुलेखा देवी,तुषार कुमार, अनन्या कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!