
नामूदाग में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Latehar : मनिका थाना क्षेत्र के नामूदाग स्थित फोरलेन सड़क पर गुरुवार की शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नामूदाग निवासी हिरमान नायक,नन्हकू नायक और पंकज नायक के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक अपाची मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे।इसी दौरान नामूदाग स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।इसी दौरान वहां से गुजर रहे मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने दुर्घटना को देखकर अपना वाहन रोका और घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को समझाया।शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।इधर एक साथ तीन युवकों की मौत से नामूदाग गांव में मातम पसरा हुआ है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।





