छतरपुर : जहरीला पदार्थ का सेवन करने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी राम लगन यादव उम्र 45 वर्ष बीती रात मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात राम लगन यादव कुछ घरेलू विवाद को लेकर काफी चिंतित और परेशान थे।

इसी बीच उन्होंने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई।




