छतरपुर : सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौडिया गांव निवासी मनोहर बैगा के 22 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में की गई है।वहीं दूसरे मृत युवक की पहचान गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव निवासी रमेश परहिया के पुत्र अनुज कुमार उम्र 29 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम दोनों युवक गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव से बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के बारात में शामिल होने छतरपुर थाना क्षेत्र के लठेया गांव गए थे। बुधवार की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

इसी बीच रास्ते में छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!