​छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ छतरपुर में निकला आक्रोशपूर्ण जुलूस, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Report : Surendra Kumar


Palamu : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में छतरपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं मे उबाल देखने को मिला। इसके विरोध में स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ता ने सड़कों पर उतरकर जोरदार जुलूस निकलते हुए जपला मोड को जाम कर सड़क पर बैठ गए और प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

आंदोलन के दौरान तख्तियों और बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर राज्य सरकार की नीतियों और छात्रों पर किए गए बल प्रयोग की कड़ी निंदा की प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रख रहे विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लिया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छतरपुर के मुख्य मार्गों से होते हुए जपला मोड़ थान गेट होते हुए निकला यह जुलूस।

भाजपा कार्यकर्ता परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने, कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमों को वापस लेने , सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए करते हुए सड़क एनएच 98 जाम कर धरने पर बैठे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!