हुसैनाबाद : जमीन विवाद में मौत मामले में एक ही परिवार के 5 लोग गिरफ्तार
Palamu :.हुसैनाबाद के पथरा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में अशोक पासवान की मौत के मामले में हुसैनाबाद पुलिस ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष पासवान, उसके तीन पुत्र सुमित, सोनू व सौरभ तथा पत्नी रीता देवी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान मारपीट में अशोक पासवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।



