जपला बाजार में बड़ा हादसा: अंबेडकर चौक पर दुकान की छत गिरी, हजारों का नुकसान

Palamu : जपला बाजार स्थित अंबेडकर चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला परिषद द्वारा निर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक मोबाइल दुकान की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा।हादसे में दुकान का काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुकान में रखे कई महंगे मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी टूटकर बर्बाद हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।


बताया जा रहा है कि घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि उस समय ग्राहक या दुकानदार अंदर होते, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।दुकानदार को इस हादसे में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नुकसान हजारों रुपये में बताया जा रहा है।इस घटना के बाद मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल प्रशासन से जांच और मुआवजे की उम्मीद जताई जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!