जाति प्रमाण-पत्र की मांग को लेकर लोहरा, बड़ाईक व मुंडा समुदाय ने सौंपा आवेदन

Latehar:महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत लोहरा-लोहार, बड़ाईक-चिक बड़ाईक और भूईहर-मुंडा समुदाय के लोगों ने सोमवार को जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।


सोमवार को सुबह 11 बजे दर्जनों की संख्या में पहुंचे समुदाय के प्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी और बीडीओ संतोष बैठा को संयुक्त रूप से मांग पत्र सौंपा।आवेदन में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में निर्गत प्रासंगिक पत्र के आलोक में इन तीनों समुदायों को जनजाति श्रेणी में जाति प्रमाण पत्र दिया जाना है।

आवेदकों ने बताया कि वे महुआडांड़ प्रखंड, जिला लातेहार के स्थायी निवासी हैं और पीढ़ियों से जनजाति समुदाय से जुड़े हुए हैं। प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण शिक्षा, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

आवेदन सौंपने वालों में जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक के साथ-साथ भूईहर मुंडा अध्यक्ष, बड़ाईक-चिक बड़ाईक अध्यक्ष और लोहरा-लोहार अध्यक्ष भी शामिल थे।अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी ने आवेदन प्राप्त करने के बाद कहा, “हमें जनजाति सुरक्षा मंच का आवेदन मिला है।मौके पर दर्जनों समाज के लोग मौजूद रहे

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!