पिपरा में मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पिपरा थाना क्षेत्र के मधुबाना गांव में बलुआ से काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। व्यक्ति की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के मधुबाना गांव निवासी स्वर्गीय गुणा रजवार के पुत्र प्रभु नाथ रजवार उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में मृतक के भाई श्यामलाल रजवार ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मृतक प्रभु नाथ रजवार अपने गांव के कुछ दूर बिरकुवर बाबा मंदिर के पास गए थे।

वहां पर लोग बैठकर ताश खेल रहे थे।वहीं पर प्रभु नाथ रजवार बैठे हुवे थे। इसी बीच गांव का रमेश सिंह बलुआ लेकर वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ प्रभु नाथ रजवार पर हमला कर दिया।इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पीपरा थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल प्रभु नाथ रजवार को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रभुनाथ रजवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार है पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!