
जिला जज संजय कुमार दुबे ने जिला जज तृतीय सुनील दत्त द्विवेदी को पदभार सौंपा
Sanjay prajapati @ united palamu
Latehar : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की उपस्थिति में सेवानिवृत्ति के साथ जिला जज संजय कुमार दुबे ने अपना पदभार अपर जिला जज तृतीय संजय दत्त द्विवेदी को सौंप दिया है।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने सेवानिवृत्त जज श्री दुबे की उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना किया है ।उन्होंने कहा कि श्री दुबे एक कर्मठ योग्य एवं न्यायविद अधिकारी रहे हैं।प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा ने सेवानिवृत्त जज श्री दुबे के स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन की कामना किया है। जिला जज तृतीय सुनील दत्त द्विवेदी ने सेवानिवृत्त जज श्री दुबे को विदाई देते हुए कहा कि अपने मृदु स्वभाव एवं न्याय के प्रति समर्पण के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेंगे।इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दंडाधिकारी कुमारी जीव, डीएलएसए सेक्रेटरी शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन समेत न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




