झारखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन
Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया.उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.
मन्नान मलिक के निधन पर झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय छती हुई है। वे उलझे हुए नेता थे और कांग्रेस के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।




