झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के तहत छात्राओं ने जारम में किया नवाचारों का सर्वे

Latehar : झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के तहत शनिवार को अनुप्रिया कुमारी के नेतृत्व में रानी कुमारी, प्रीति कुमारी और नेहा कुमारी ने हेड पोचरा पंचायत के जारम गांव का दौरा कर ग्रामीण नवाचारों एवं पारंपरिक ज्ञान का अध्ययन किया।

टीम ने ग्रामीणों के घर-घर जाकर इंजीनियरिंग नवाचार, कृषि के नवीन तरीके, वन उत्पादों के उपयोग, पारंपरिक औषधीय ज्ञान, पौधों की सुरक्षा के उपाय, हस्तशिल्प तथा सामुदायिक संसाधनों के प्रबंधन से जुड़े नवाचारों की जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान विशेष रूप से पारंपरिक औषधीय पौधों के गुणों एवं उनके ग्रामीणों के जीवन में उपयोग और लाभ से संबंधित जानकारी संकलित की गई।

बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के मेंटर नवल किशोर प्रसाद ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि छात्राओं की टीम गांवों की जमीनी हकीकत तक पहुंचकर ग्रामीण नवाचारों और पारंपरिक ज्ञान का प्रभावी दस्तावेजीकरण कर रही है। उन्होंने इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास स्थानीय ज्ञान के संरक्षण और नवाचारों को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!