सरस्वती विद्या मंदिर में नन्हे बच्चों ने प्रश्नमंच प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Latehar : सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में शनिवार को आयोजित शिशु सभा के दौरान प्ले ग्रुप (शिशु वाटिका) से कक्षा द्वितीय तक के भैया-बहनों के लिए प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा, समझदारी और धैर्य का परिचय देते हुए प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता का विकास होता है। प्रतियोगिता में सही उत्तरों के आधार पर प्रत्येक वर्ग के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं में अरुण वर्ग से वृषांक गुप्ता, रानी कुमारी एवं श्रेयांश उरांव, उदय वर्ग से शाश्वत शर्मा, कोमल सिंह एवं सूर्यांश देव, प्रभात (अ) से आर्यश मौर्य, वैभव चौहान एवं सोनम कुमारी, प्रभात (ब) से अनविका कुमारी, सभ्यता सिन्हा एवं शिवांश खरवार, प्रथम (अ) से सुरभि कुमारी, दिव्या कुमारी एवं शानवी अग्रवाल, प्रथम (ब) से शौर्य शाह, आरिश रजा एवं रुत्वी सिन्हा, द्वितीय (अ) से उत्कर्ष कुमार, यश कुमार सिंह एवं मनीष कुमार तथा द्वितीय (ब) से रिद्धि शाह, जीवा कुमारी एवं तन्वी सिन्हा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल बहादुर राम, शशिकांत पांडे, नीलम अंबष्टा, गीता कुमारी, पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, मनीषा कुमारी, नीलम कुमारी एवं रुबी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!