
झारखंड में बादल छाने से तापमान में 02 डिग्री की आई गिरावट
Ranchi : राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में 02 से 03 डिग्री के गिरावट दर्ज की गई है।
रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से गिरकर 37 डिग्री, पलामू में 45 डिग्री से गिरकर 43 डिग्री और जमशेदपुर में भी भी अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों तक रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
बारिश होने से अधिकतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। विभाग ने 29 मई को भी राज्य के उत्तर पश्चिम जिले (गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा) को छोड़कर शेष 20 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है।
साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।




