झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 06 से 12 अगस्त तक, कैबिनेट से हुआ पास

Ranchi : झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 06 से 12 अगस्त तक आहूत होगी । यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मॉनसून सत्र में कुल पांच कार्यदिवस होंगे। कैबिनेट की बैठक में 49 एजेंडों पर मुहर लगी।

सुदूरवर्ती स्थानों के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

राज्य के सुदूरवर्ती स्थानों के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए हेलीकॉप्टलर इंमरजेंसी मेडिकल सर्विस (एचईएमएस) सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार सिंगल इंजन वाले हेलीकॉप्टर को किराए पर लेगी।

इसका उपयोग दूर-दराज के इलाकों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने में किया जाएगा। इस सेवा पर हर साल करीब 9.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सिकल सेल से ग्रस्ता बच्चों को बोर्ड परीक्षा उपस्थिति में छूट

कैबिनेट ने सिकल सेल रोग, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, टाइप 1 मधुमेह सहित अन्य गैर-संक्रामक रोगों से प्रभावित और दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत आवश्यक उपस्थिति में छूट के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की स्वीकृति दी गई। इस एसओपी के तहत अब बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए ऐसे बच्चों की उपस्थिति 75 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत अनिवार्य होगी।

1000 विद्यालयों में एआई आधारित वर्चुअल क्लासरूम होंगे शुरू

राज्य के 1000 माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एआई आधारित वर्चुअल क्लासरूम शुरू किए जाएंगे। इसके लिए 176.07 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जेईपीसी कार्यालय में 02 और पांचों प्रमंडलों के डीआइईटी कार्यालयों में 05 स्टूडियो बनाए जाएंगे। यहां से शिक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों को पढ़ाएंगे और छात्र सीधे सवाल भी पूछ सकेंगे। सरकार ने आदर्श विद्यालय योजना की अवधि वर्ष 2029-30 तक बढ़ा दी है। इसके अलावा जेसी बोस विश्वविद्यालय गिरिडीह, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, रांची विश्वविद्यालय, सिद्धू-कानू मुर्मू विश्वविद्यालय और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पदों का पुनर्गठन किया गया है। वहीं बरही डिग्री कॉलेज का नाम बदलकर डिग्री महाविद्यालय चंदवारा कर दिया गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!