
टॉपर क्लासेस की अर्चना ने दसवीं बोर्ड में 97 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन, बनना चाहती है डॉक्टर
टॉपर क्लासेस के संचालक सतीश सर देंगे दो सालों की पढ़ाई का पूरा खर्च
Palamu : चैनपुर प्रखंड के पनेरीबांध में स्थित टॉपर क्लासेस के बच्चों का लगातार बेहतर प्रदर्शन होता आया है। हर साल टॉपर देने वाला कोचिंग संस्थान टॉपर क्लासेस इस वर्ष भी क्लास 10 वीं बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन किया है।बताते चले कि 2026 बोर्ड एग्जाम में कक्षा 8 की मुस्कान कुमारी का 100% अंक आया है, कक्षा 9 में अभिजीत रजक का 100% आया है, साथ ही साथ खुशी वर्मा जिज्ञासा कुमारी और खुशी शर्मा ने 12वीं बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन कर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया। पिता श्री रामलाल प्रजापति माता संगीता देवी की पुत्री अर्चना कुमारी ने दसवीं बोर्ड में 97% लाकर पूरे गांव प्रखंड और अपने कोचिंग का नाम रौशन की है। अर्चना विज्ञान विषय में 11वीं 12वीं की पढ़ाई करना चाहती है।जिसका का पूरा टॉपर क्लासेस के संचालक सतीश सर अर्चना के पढ़ाई का खर्च देंगे।

सतीश सर ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शन से एक शिक्षक का मनोबल बढ़ता है ताकि और भी शिक्षक अपने बच्चों पर अधिक मेहनत करके उन्हें कामयाब बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते है। इसलिए मैंने यह घोषणा की है कि अर्चना का जितना भी खर्चा 11 वी12 वी का होगा वह मैं वहन करूंगा। साथ ही साथ सतीश सर ने यह भी बताया कि वैसे बच्चे जो दसवीं बोर्ड में अच्छा नंबर लाए हैं लेकिन पैसा के अभाव के कारण विज्ञान विषय नहीं ले पा रहे हैं तो वैसे बच्चे मेरे पास आए जहां तक संभव हो वहां तक में सभी का मदद करूंगा। उन्होंने बताया कि अब किसी भी बच्चों के पढ़ाई में पैसा बाधा नहीं बनेगा। कल टॉपर क्लासेस की पूरी फैमिली अर्चना के घर बंदूवा में गई थी और उनसे इस बेहतर परिणाम का कारण जानना चाहा।
अर्चना ने बताया कि इस वर्ष टॉपर क्लासेस में ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन क्लास के शुरू हो जाने से हम जैसे बच्चों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। आपको बता दे की अर्चना टॉपर क्लासेस से कक्षा 7 से जुड़ी हुई है इसी का परिणाम है कि कक्षा 8 बोर्ड कक्षा 9 बोर्ड और कक्षा दसवीं में उनका बेहतर प्रदर्शन हुआ उन्होंने यह बताया। अर्चना के माता-पिता ने टॉपर क्लासेस के पूरे फैमिली को आभार व्यक्त किया। टॉपर क्लासेस भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।




