ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के विसफुटा पुल के पास रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना के एएसआई जोहन तिर्की और पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!