डालटनगंज रेलवे स्टेशन जीआरपी थाना के बैरक का छत गिरा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
Palamu : डालटनगंज रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना का क्षतिग्रस्त बैरक का छत मंगलवार की रात अचानक गिर जाने से वहां पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी और जवान बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान बैरक में बैठकर खाना खा रहे थे।इसी बीच बैरक का छत अचानक गिर गया।जिसके बाद पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी माहौल उत्पन्न हो गया।

इस संबंध में जीआरपी थाना के एसआई दिलीप तिवारी ने बताया कि जीआरपी थाना का बैरक काफी समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में था।इसी बीच मंगलवार की रात अचानक बैरक का छत गिर गया। जिसके कारण बैरक में रखा पुलिस कर्मियों का सामान और खाना बर्बाद हो गया। वहीं बैरक में रहने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने रेल प्रशासन से नए बैरक बनवाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि यदि पुलिसकर्मी सतर्क नहीं रहते तो कोई बड़ी अनहोनी की घटना हो सकती थी।




