डिजिटल हेल्थ से बदलेगी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था : मंत्री

Ranchi : झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ बुधवार को बीएनआर चाणक्य होटल में हुआ। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना, 10-बेडेड टेली-आईसीयू, एचआरआईएस पोर्टल और झारखंड ई-हेल्थ पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, तकनीकी विशेषज्ञ, सिविल सर्जन और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इस अवसर पर मंत्री इरफान अंसारी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि डिजिटल हेल्थ स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, सुलभ और पारदर्शी बनाने के साथ गरीब और ग्रामीण मरीजों के लिए तकनीकी कवच का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सपने देखना आसान है, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने के लिए मेहनत और इच्छाशक्ति जरूरी है। मंत्री ने कहा कि डिजिटल हेल्थ के दम पर झारखंड अपने पैरों पर खड़ा होगा। टेलीमेडिसिन, टेली-आईसीयू और टेली-रेडियोलॉजी के माध्यम से दूरदराज के मरीजों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल की दिशा में भी काम हो रहा है।

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत कनेक्टिविटी, एचएमआईएस, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और डिजिटल डैशबोर्ड पर काम किया जा रहा है। एचएमआईएस से मरीज घर बैठे पंजीकरण, भुगतान और डॉक्टर का अपॉइंटमेंट ले सकेंगे।उन्होंने कहा कि एचआरआईएस के जरिए स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति से सेवानिवृत्ति तक का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा।

कार्यक्रम में डॉ आरएस शर्मा और अन्य विशेषज्ञों ने भी डिजिटल स्वास्थ्य की संभावनाओं पर विचार रखे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी सहित अन्य सहित लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!