डीसी एवं एसपी ने जेएसएससी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Latehar : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंट जेवियर्स एकेडमी, लातेहार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, लातेहार, बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार तथा गांधी इंटर कॉलेज, लातेहार का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
इस दौरान अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन , जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!