डॉ. जे. शरण जांच घर एवं स्कैनिंग सेंटर में प्रत्येक रविवार को निःशुल्क शुगर एवं बीपी जांच शिविर का होगा आयोजन

Palamu : मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज जनता टेंट हाउस के नजदीक जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत डॉ. जे. शरण जांच घर एवं स्कैनिंग सेंटर द्वारा प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इन शिविरों में शुगर एवं बीपी की जांच पूर्णतः निःशुल्क की जा रही है। साथ ही उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि समय पर जांच और जागरूकता के माध्यम से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।इस जनसेवा अभियान के अंतर्गत अब तक गांधी मैदान, पुलिस लाइन, आंबेडकर पार्क, गायत्री मंदिर क्षेत्र, पहाड़ी मोहल्ला तथा जी.एल.ए. कॉलेज सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।इसी क्रम में आज सप्त मातृका देवी मंदिर, भट्ठी मोहल्ला में निःशुल्क शुगर एवं बीपी जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

संस्थान की ओर से बताया गया कि यह अभियान पूर्णतः जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं निवारक स्वास्थ्य देखभाल को समर्पित है। भविष्य में भी प्रत्येक रविवार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!