जपला में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बिहार का था निवासी
Palamu : जपला रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को रेलवे कर्मियों व जपला आरपीएफ ने अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रंजीत यादव (पिता- स्व. रामपाल यादव), निवासी राकियांन बिगहा, थाना तिलौथू, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था।
मामले की सूचना स्थानीय पुलिस एवं राजकीय रेल थाना को दे दी गई है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




