
तरहसी : आंधी तूफान में 100 साल पुराना आम का पेड़ घर पर गिरा, बाल-बाल बच्चे घर के सदस्य
Palamu : तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी कला गांव निवासी स्वर्गीय यमुना पांडे के घर शुक्रवार की दोपहर आंधी तूफान में घर के पास लगे सौ साल पुराना आम का पेड़ गिर जाने से घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

स्वर्गीय यमुना पांडे की पत्नी शारदा कुंवर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक चली आंधी तूफान कारण उनके घर के पास लगा सौ साल पुराना आम का पेड़ गिर गया।जिसमें घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घर के परिवार बाल बाल बच गए।
उन्होंने बताया कि 2018 में उन्होंने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर बताया था कि उनके घर के पास सौ साल पुराना आम का पेड़ है जो आंधी तूफान आने के बाद हिलता रहता है और कभी भी गिर सकता है।इस पेड़ की वजह से लोगों की जान माल की क्षति हो सकती है। इसके बाद भी वहां के अंचल अधिकारी ने इस पर संज्ञान नहीं लिया।
इसका परिणाम यह हुआ कि शुक्रवार की दोपहर अचानक चली आंधी तूफान की वजह से यह पुराना पेड़ गिर गया।जिसके कारण स्वर्गीय यमुना पांडे के परिजनों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।स्वर्गीय यमुना पांडे की पत्नी शारदा कुंवर ने जिला प्रशासन से मुवावजे की मांग किया है।



