
चैनपुर : बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली का पोल आंधी-तूफान की वजह से गिरा, लोगों को हो रही है परेशानी
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरताद वार्ड नंबर 33 मोहल्ला में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार की दोपहर आए आंधी तूफान की वजह से हाल में ही लगे बिजली का पोल गिर जाने की वजह से वार्ड वासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।सेमरताड़ मोहल्ला के स्थानीय निवासी पवन सिन्हा के घर के पास यह गिरा है।

इस संबंध में पवन सिन्हा ने बताया कि हाल में ही बिजली विभाग के द्वारा बिजली का पोल लगाकर उसमें बिजली सप्लाई किया गया था। शुक्रवार को दोपहर अचानक चली आंधी तूफान की वजह से यहां के दो पोल गिर गए।जिसके वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही बिजली का पोल सड़क पर गिर जाने की वजह से लोगों का आवागमन भी बाधित हो गया है।
उन्होंने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताता है। और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दिया है कि यदि जल्द से जल्द इस क्षेत्र की बिजली बहाल नहीं की गई तो लोग बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



