तुलसी मानस मंदिर में रामचरित मानस नवाहन पारायण महायज्ञ 74 वां अधिवेशन को लेकर कार्यकारी बैठक का हुआ आयोजन
PALAMU : मेदिनीनगर शहर के साहित्य समाज चौक स्थित तुलसी मानस मंदिर में कार्यकारी बैठक का आयोजन किया गया।जिसका संचालन सचिव मनीष भिवानिया ने किया। संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि श्री रामचरितमानस नवाहन पारायण महायज्ञ 74वां अधिवेशन 16 नवंबर दिन सोमवार से 24 नवंबर कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तक 25 नवंबर पूर्णावती हवन का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से किया जाएगा।

जिसमें श्री राम कथा वाचक अयोध्या धाम से पंडित दयाशंकर दुबे जी एवं वृंदावन से मानस कोकिला प्राची भारती किशोरी जी पधार रहे है।इस बार बड़े ही धूमधाम संगीत में श्री सीताराम कथा भजनों के साथ किया जाएगा।
सुबह में रामायण पाठ करने वाले व्यास जी पंडित प्रेम कुमार मिश्रा चैनपुर वाले से स्वीकृति प्राप्त हुई विशेष प्रार्थना से लंदन वाले वर्तमान प्रयागराज से प्रसिद्ध हनुमान कथा पंडित प्रहलाद नारायण शुक्ला जी अनुग्रहित करेंगे मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है मूर्ति सुरेश बजाज एवं गुंबज अर्जुन पांडे गुरु भैया के द्वारा किया जा रहा है बहुत जल्द प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।दान सर्वोत्तम धर्म है दान बिना सब कुछ है बेकार धन रहते जो दान ना करता फश जाता है।
नाव माजधार समिति के संरक्षक डॉ नारायण चंद्र अग्रवाल सुरेश उदयपुरिया अध्यक्ष इंजीनियर भारत सिंह सचिव श्री मनीष भिवानिया कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार नेमाला कोषाध्यक्ष बसंत जायसवाल उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा सह सचिव रंभा गुप्ता वीरेंद्र प्रसाद पीयूष तुलस्यान प्रचार प्रसार सतीश कुमार सुमन पुजारी अंजनी कुमार पाठक विमलेश यादव शुभम कुमार रुपेश तिवारी बृजेश कुमार राजाराम गुप्ता विकास शर्मा इत्यादि शहर के गणमान्य धर्म प्रेमी सज्जन उपस्थित थे।




