तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है मोदी सरकार की नीति: पुष्कर सिंह धामी

Dehradune : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि मोदी सरकार की नीति तुष्टिकरण नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण की रही है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि आज देश 88 से 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, जबकि 11 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। जनधन योजना, आयुष्मान भारत और अन्य कल्याणकारी योजनाओं ने आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में भी घर-घर पेयजल पहुंचाने का कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से हर नागरिक को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सैनिकों ने हर युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और नया भारत हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले देश में प्रतिदिन लगभग 11 किलोमीटर सड़क निर्माण होता था, जो अब बढ़कर 34 किलोमीटर प्रतिदिन हो गया है। भारत आज घरेलू विमानन के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आज केदारनाथ दिव्य और भव्य स्वरूप में विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने माणा को देश का अंतिम गांव नहीं, बल्कि पहला गांव घोषित कर सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दी है।

धामी ने कहा कि आधुनिकता और विरासत के संरक्षण के साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का कार्य भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है और राज्य में विकास की नई धारा प्रवाहित हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!