धारदार हथियार से की गई युवक-युवती की हत्या
खूंटी जिला अंतर्गत सायको थाना क्षेत्र में एक युवक और एक युवती की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है।
सोमवार को मृतकों की पहचान बिशु पाहन और युवती सुमि मुंडू के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार मृतक बिशु पाहन और मृतिका युवती सुमि मुंडू दोनों सायको बाजार में आयोजित मेला देखने गए थे। आयोजित स्थल से कुछ दूरी पर हड़िया दुकान सजा था, जहां पर दोनों गए। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों सायको के एक गांव में आयोजित पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम देखने गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।
सोमवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों के शवों को देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सायको थाने की पुलिस एवं डीएसपी वरुण रजक मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।