नपं और खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया संयुक्त जांच अभियान, होटलों में खाद्य सामग्री की जांच

Latehar : त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को नगर पंचायत लातेहार एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न होटलों एवं प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच की गई।

जांच अभियान के तहत होटल सेलिब्रेशन, अमूल आउटलेट, स्पार्क ब्लू, बजरंग होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री, मिठाई, पनीर आदि की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आम लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना था।

इस संयुक्त जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम के साथ नगर पंचायत लातेहार के नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, विधि सहायक (लॉ असिस्टेंट) सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

नगर पंचायत एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की इस पहल से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!