नौडीहा बाजार: खेत की घेराबंदी में लगाए करंट की चपेट में आने से भाई की मौत, आरोपी भाई गिरफ्तार

Palamu : पलामू नौडीहा बाजार थाना कांड सं०- 81/28, दिनांक- 27.08.26 में बड़ा खुलासा हुआ है।मामले में वादी विरेन्द्र भुईंया पिता स्व० रघुवीर भुईंया ग्राम फटीया ने अपने भाई सदिप भुईंया की हत्या का आरोप 1. सुरेश भुईंया 2. कृष्णा भुईंया 3. ललन भुईंया सभी ग्राम चराई पर लगाया था।

पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि ललन भुईंया पिता कइल भुईंया ने अपनी बारी में मक्का की फसल लगाई थी। नीलगाय से बचाने के लिए उसने बारी को नंगे तार से सिंगल फेज में खंभा एवं बिजली पोल के सहारे घेर दिया था। उसी घेराबंदी के नंगे तार में सटने से सदिप भुईंया पिता रघुवीर भुईंया की मृत्यु हो गई थी।इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त ललन भुईंया उम्र करीब 57 वर्ष पे० स्व० कइल भुईंया ग्राम उपरीटांड थाना नौडीहा बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में पुअनि सह थाना प्रभारी निरज कुमार, पुअनि रोहित नोहान, सअनि राजेश बैठा एवं सशस्त्र बल शामिल थे।पलामू पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपने खेत, जमीन या बाड़ी की घेराबंदी के रूप में बिजली के नंगे तार का उपयोग न करें, इससे किसी व्यक्ति या जानवर की मृत्यु हो सकती है जो एक संगीन अपराध है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!