नौडीहा बाजार में हुआ अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य महासभा सह मिलन समारोह का आयोजन

नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में पुरानी थाना के पीछे ग्राउंड में भव्य रूप से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य महासभा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के शुरुआत पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइयां व युवाओं की दिल की धड़कन एवं चमकते हुए सितारें, प्रतिष्ठित व्यवसाय नन्दन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना, भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह,पूर्व मुखिया विजय प्रसाद ,राजद के प्रखंड के अध्यक्ष सह विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइयां व विशिष्ट अतिथि नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू मंच पर शिरकत कर रहे थे। अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य महासभा सह मिलन समारोह के पदाधिकारियों के द्वारा मंचासिन अतिथियों को माला एवं अंग वस्त्र के मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संबोधित पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइयां ने कहा कि गणिनाथ बाबा हलवाई एवं कानू समाज की कुलदेवता या कूल गुरु के रूप में पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि पौराणिक कथा ओ के अनुसार इनका जन्म बिहार के वैशाली जिले के महनार में गंगा नदी के तट पर मंशाराम के यहां हुआ था। वही पर नौडीहा बाजार प्रखंड के युवाओं की दिल की धड़कन, आइकॉन व चमकते हुए सितारें नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने बाबा गणिनाथ जी महाराज के बारे में जीवनी एवं उनके इतिहास के बारे विस्तृत रूप से चर्चा किया।

मौके अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य महासभा सह मिलन समारोह के अध्यक्ष विनय कुमार,सचिव कन्हाई प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजन कुमार मधेशिया के अलावा मनोज हलुवाई, मुरली हलुवाई, आकाश कुमार मधेशिया, उमेश प्रसाद, विशाल,छोटू मधेशिया समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!