22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट
New Delhi : भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर और कर्नाटक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्य, अंडमान-निकोबार और केरल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।




