नौडीहा बाजार : सरइडीह पुलिस पिकेट में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
Palamu : नौडीहा बाजार सरइडीह पुलिस पिकेट में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई।मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मंसूर अली ने किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मंसूर अली ने बताया की शिविर में पुलिसकर्मियों का रक्त एकत्रित कर जांच की गई। जिसमें सभी की जांच सही पाई गई।डॉ मंसूर अली ने जवानों से कहा की मौसम के अनुशार खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है।हमेशा ताजा और गर्म खाना खायें।

मौके पर उपस्थित सर्किल इंस्पेक्टर द्वारिका राम ने कहा की पुलिसकर्मि 24 घंटे और अत्यधिक तनावपूर्ण माहौल में ड्यूटी करने के कारण पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की समय पर निगरानी करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
पिकेट प्रभारी अजय गुप्ता ने कहा कि लगातार ड्यूटी, शारीरिक थकान और बदलते मौसम का सीधा असर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। व्यस्त ड्यूटी के कारण कई बार पुलिसकर्मी समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते हैं। इसी को लेकर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है।




