
पड़वा : 20 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ का किया सेवन हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
लड़की के पिता ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी खास गांव निवासी अजीत भुइयां की पत्नी अमिता देवी उम्र 20 वर्ष की बीती रात जहरीला पदार्थ का सेवन करने की वजह से मौत हो गई। इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया की बीती रात किसी बात को लेकर अमिता कुमारी का अपने पति अजीत कुमार रवि से झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के पश्चात अमिता गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ससुराल वाले उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।वही मृतिका के पिता चैनपुर थाना क्षेत्र के बोड़ी गांव निवासी सत्रुधन साव ने बताया की अजीत कुमार रवि 2 वर्ष पहले हमारी पुत्री अमिता कुमारी को हमारे घर से लेकर भाग गया था और दोनों शादी कर लिए थे। शादी के बाद से दोनों में हमेशा झगड़ा होते रहता था।
शुक्रवार की रात सूचना मिला की अमिता अपने पति और ससुराल वालों से झगड़ा करके जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली है।जिसके कारण उसकी मौत हो गई।अमिता के पिता ने हत्या के आशंका जताई है और कहा है कि हमारे दामाद अजीत कुमार रवि के द्वारा बेटी को जहर देकर मार दिया गया है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही घटना के बाद से पड़वा थाना की पुलिस भी घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




