पलामू में आंधी और बारिश ने मचाया तांडव, बिजली गायब, अंधेरे में डूबा जिले का शहरी और ग्रामीण क्षेत्र

Palamu : पलामू जिले में बुधवार की शाम आंधी और बारिश में ऐसा तांडव मचाया कि लोग डर गए और सहम गए। लग रहा था कि तेज आंधी के झोंके में लोग उड़ जाएंगे और घर परिवार भी उजड़ जाएगा। कई जगह बिजली के तार टूट कर गिर गए और पोल भी कबाड़ गए। इस कारण पलामू जिले का पूरा ग्रामीण और शहरी इलाका अंधेरे में डूब गया।

जानकारी के अनुसार पलामू जिले में बुधवार को आंधी और झमाझम बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।बारिश आंधी के कारण मौसम सुहावना बना रहा।पलामू जिला का तापमान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, तेज बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी।

जिले के कई इलाकों में पिछले दो घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता परेशान है।बुधवार को तेज हवा और बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 11 हजार बिजली पर पेड़ गिर जाने की वजह से कई बिजली पोल व 11 हजार बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गये।

इस वजह से पलामू सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है।बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि बिजली पोल व तार पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन की आवश्यकता है. पेड़ हटाते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।बिजली विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!