
पलामू में डीसी के पद पर दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दिया योगदान
Palamu : आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामू के नए उपायुक्त के रूप में पदभार शनिवार को ग्रहण कर लिया है। उन्हें पलामू के निवर्तमान डीसी ने प्रभार सौंपा। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। मौके पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि शुक्रवार की रात झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्य में डीसी एसपी का ट्रांसफर किया है कई जिलों के डीसी बदल दिए गए हैं इसी क्रम में पलामू के डीसी को भी बदल दिया गया पलामू में बतौर डीसी के रूप में दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने प्रभार ग्रहण कर लिया।

पलामू में अब विकास कार्य तेज होने की संभावना है। विगत कुछ महीनो से जिले में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह से शरमरा गया था। नए डीसी।के योगदान देने के बाद सिस्टम ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है।



