
पलामू में मर्डर, जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र की घटना
Palamu : पलामू के पिपराटांड थाना क्षेत्र में अपराधियों ने 60 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात कर्मा निवासी राजमुनि पाठक को घर से उठाकर अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी।

बुधवार की सुबह पुलिस जब गांव में पहुंची तो देखा कि घर से 100 मीटर की दूरी पर शव पड़ा हुआ है। पुलिस जांच के जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। विस्तृत ब्यौरे का प्रतीक्षा किया जा रहा है।



