
पश्चिम बंगाल में जंगलराज का अंत, अब मंगलराज कायम होगा: रवि डे
लातेहार:झारखंड विकास समिति(झाविस)के नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि करीब 15 वर्षों से पक्षिम बंगाल में चल रहे जंगलराज का अंत 4 मई 2026 को तब हुआ जब बंगाल की जनता ने 293 विधानसभा सीटों में 206 सीटें से भाजपा को जिताकर जंगलीराज से मुक्ति पा लिया।बंगाल राज्य में लंबे समय से व्याप्त अराजकता, हिंसा और भय के माहौल का अंत हो चुका है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव का स्पष्ट जनादेश देकर शांति, विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।रवि डे ने कहा कि बीते कई वर्षों से पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के दौरान तथा परिणामों के बाद व्यापक हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक थी, जहां आम नागरिक, पत्रकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।
पश्चिम बंगाल में जंगलराज का अंत, अब मंगलराज कायम होगा: रवि डे
लातेहार:झारखंड विकास समिति(झाविस)के नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि करीब 15 वर्षों से पक्षिम बंगाल में चल रहे जंगलराज का अंत 4 मई 2026 को तब हुआ जब बंगाल की जनता ने 293 विधानसभा सीटों में 206 सीटें से भाजपा को जिताकर जंगलीराज से मुक्ति पा लिया।बंगाल राज्य में लंबे समय से व्याप्त अराजकता, हिंसा और भय के माहौल का अंत हो चुका है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव का स्पष्ट जनादेश देकर शांति, विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।रवि डे ने कहा कि बीते कई वर्षों से पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के दौरान तथा परिणामों के बाद व्यापक हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक थी, जहां आम नागरिक, पत्रकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, तस्करी,कोयला,बालू,गाय तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों ने ‘सोनार बांग्ला’ को बदनाम बंगला बनाकर रख दिया था।अब जनता ने बदलाव का रास्ता चुना है,निश्चित रूप से बंगाल में नया सवेरा होगा।राज्य में विकास, शांति और सुशासन की नई शुरुआत होगी।श्री डे ने विश्वास जताया कि नया जनादेश पश्चिम बंगाल के करोड़ों लोगों के लिए बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा और राज्य पुनः प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर होगा।श्री डे ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, तस्करी,कोयला,बालू,गाय तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों ने ‘सोनार बांग्ला’ को बदनाम बंगला बनाकर रख दिया था।अब जनता ने बदलाव का रास्ता चुना है,निश्चित रूप से बंगाल में नया सवेरा होगा।राज्य में विकास, शांति और सुशासन की नई शुरुआत होगी।श्री डे ने विश्वास जताया कि नया जनादेश पश्चिम बंगाल के करोड़ों लोगों के लिए बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा और राज्य पुनः प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर होगा।





