पांकी : ढाई किलो अफीम के साथ दो तस्कर अरेस्ट
पांकी थाना कांड सं0-128/2026, दिनांक 30/07/2026 धारा- NDPS Act-17(C)/18(b)/29-1985
Palamu : पलामू जिले के बाकी थाना की पुलिस ने 28 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक-29/07/26 समय करीब 21.00 बजे पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि ग्राम टाटीदिरी भाना पांकी स्थित नदी पुल के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ अफीम का खरीद बिक्री करने वाले है। इस संबंध में सन्हा सं0-22/26 वि०-29/07/206 दर्ज करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) प्रशांत कुमार-2 के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
जिसमें पुअनि रंजीत कुमार, सअनि अमित कुमार उपाध्याय एवं सशस्त्र बल के साथ रात्रि समय करीब 22.00 बजे ग्राम टाटिदिरी पांकी स्थित नदी पुल के पास पहुंचा तो देखा कि 1. शाहबुद्दीन मियां उम्र करीब 45 वर्ष पिता सलीम मियां ग्राम गडगांव थाना पिपराटांड जिला पलामू एवं 2. गुलाम मुस्तफा पिता निजाम मियां पता नुरू (खांड पर) थाना पांकी जिला पलामू के द्वारा अवैध अफीम की खरीद/बिक्री/तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जान समानी के साथ विधिवत् जप्त कर थाना लाया। इस आशय की जानकारी पलामू के पुलिस कप्तान कपिल चौधरी ने दी।

बरामदः-
- दो मोटरसाईकिल न०-UP16AZ-7948 2. हिरो कंपनी का पैसन प्रो० मोटरसाईकिल न०-JH03H-2628
- दो मोबाईल 1. रियलमी 2. POCO का फोन
- शाहबुद्दीन मियां से 1.472 Kg एवं गुलाम मुस्तफा के पास से 1.062 Kg अफीम जैसा चिपचिपा पदार्थ मिला।
गिरफ्तार अभियुक्त
- शाहबुद्दीन मियां पिता सलीम मियां ग्राम गडगांव थाना पिपराटांड जिला पलामू
- गुलाम मुस्तफा पिता निजाम मियां पता नुरू (खांड पर) थाना पांकी जिला पलामू
छापामारी दल
- अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महोदय लेस्लीगंज (पाकी)
- पु०अ०नि० दीपक कुमार सिंह (थाना प्रभारी पांकी)
- पु०अ०नि० रंजीत कुमार
- स०अ०नि० अमित कुमार उपाध्याय
- हव0-राजेश बरवा
साथ पाकी थाना सशस्त्र बल
पलामू पुलिस


