
पांकी में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विभाग के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन
Palamu : पांकी क्षेत्र में लगातार मिल रही अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार फूट पड़ा। बिजली की बदहाल व्यवस्था से खफा ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालय के सामने पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।नियमित बिजली आपूर्ति की मांगप्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनकी मुख्य मांग क्षेत्र में नियमित और निर्बाध बिजली (24 घंटे) आपूर्ति सुनिश्चित करने की है।

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन घंटों होने वाली बिजली कटौती से उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।दैनिक कार्यों और पढ़ाई पर पड़ रहा असरलोगों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि बिजली की आंख-मिचौनी के कारण घरेलू कामकाज पूरी तरह ठप पड़े हैं। इसके अलावा, भीषण गर्मी में बच्चों की पढ़ाई और स्थानीय व्यापारियों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
आंदोलन तेज करने की चेतावनीप्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग को अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।



