पाटन के चौकीदार मनोहर मांझी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Palamu : पलामू जिला स्थित पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी चौकीदार मनोहर मांझी, जो पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे थे, बीती रात उनका निधन हो गया।

उनकी निधन के बाद से पत्नी बच्चे और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मालूम हो की पिछले कई महीनो से वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।उनका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था।कुछ दिन पहले रिम्स के चिकित्सको ने परिजनों को जवाब दे दिया और कहा कि इन्हें घर ले जाकर जितना दिन बन सके सेवा सत्कार करें।इसी बीच सोमवार की रात घर पर उनका निधन हो गया।वहीं उनके निधन के बाद से पत्नी बच्चे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही मनोहर मांझी के निधन की सूचना मिलने पर किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मनोहर मांझी पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे थे और रांची रिम्स में उनका इलाज चल रहा था।उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उन्हें घर लेकर आ गए थे।इसी बीच सोमवार की रात उनकी निधन हो गई।उन्होंने कहा की मनोहर मांझी कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

उनके निधन से न सिर्फ उनके परिवार,बल्कि पुलिस विभाग को भी अपूरणीय क्षति हुई है।उनके निधन होने पर किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव समेत थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!