
पाटन: महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के खैरदोहर गांव निवासी पच्चु मिया की पत्नी लालो बीबी उम्र 45 वर्ष बीती रात घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की रात किसी बात को लेकर लालो बीबी का अपने सास से झगड़ा हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर लालो बीबी अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा लालो बीबी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था। परंतु परिजन शहर के एक निजी क्लीनिक में लालो बीबी का इलाज करवा रहे है।
सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार ,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



