
युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : सदर थाना क्षेत्र के चियाकी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जमुना भुईया के पुत्र विक्की भुईया के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। सभी लोग कही गए थे।घर पहुचने के बाद घर के अंदर देखने पर विक्की भुईया फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे शव का अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन कर रही है।



