पाटन में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव निवासी सरेश भुइया की पुत्री पूजा कुमारी उम्र 20 वर्ष बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बारे में मृतिका के पिता सरेश भुइया ने बताया कि कुछ वर्ष पहले पूजा कुमारी का विवाह पाटन में ही एक लड़के से हुआ था।

शादी के कुछ महीने बाद किसी बात को लेकर लड़का ने पूजा कुमारी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद पूजा कुमारी अपने मायके में ही मानसिक तनाव में रह रही थी।इसी बीच बुधवार की शाम पूजा मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा पूजा कुमारी को इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने पूजा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार की रात करीब 10:00 बजे उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में गुरुवार की सुबह 3:00 बजे उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र,कुमार विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




