पांकी : गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडारकला गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव निवासी पप्पू ठाकुर की 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी दुर्गा कुमारी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। दुखद बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर सबसे पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही थी।लेकिन समय रहते बेहतर इलाज की व्यवस्था नहीं की गई।

गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार की सुबह उसे मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर किया गया।बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद जांच के दौरान ही डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल बन गया। परिजन पांकी के अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर मेदिनीनगर रेफर किया जाता और उचित इलाज मिलता, तो दुर्गा और उसके बच्चे की जान बच सकती थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!