पुलिस संस्मरण दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Latehar : पुलिस केंद्र लातेहार में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार 21 अक्टूबर 2026 को जिले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, देश की सुरक्षा एवं कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के बलिदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, सार्जेंट मेजर, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिला बल तथा आईआरबी-4 के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!