प्याज ने किचन का बिगाड़ा बजट, खुदरा बाजार में भाव 50 रुपये प्रति किलो

Palamu : देश में बारिश एवं त्योहारी मांग ने आम आदमी की थाली का स्वाद और बजट दोनों बिगाड़ दिया है। रसोई की धुरी माने जाने वाला प्याज अब चीनी को टक्कर दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर में 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज का खुदरा भाव 65 से 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि खुदरा बाजार में चीनी 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। हालांकि, सरकार प्याज और चीनी के दाम कम होने और आपूर्ति बढाने का दावा कर रही है।

एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी की मंडी आजादपुर के प्याज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने गुरुवार को बताया कि मंडी में आज प्याज थोक में 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका है। उन्होंने कहा कि प्याज के आवक में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है।

शर्मा ने बातचीत में बताया कि मंडी में प्याज 25 रुपये से लेकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर 35 रुपये 40 रुपये वाला प्याज आप खुदरा बाजार में खरीदते है, जबकि 50 रुपये प्रति किलो थोक बाजार में बिकने वाला प्याज होटलों में सप्लाई होता है।

देश के कई हिस्सों में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। मानसून की शुरुआत में देरी और कमजोर बारिश के कारण सब्जियों के उत्पादन पर भी असर पड़ा। वहीं, मानसून के चौथे दौर में हो रही भारी बारिश ने मंडियों तक सब्जियों की सप्लाई को भी प्रभावित किया है। मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने का सीधा असर अब आम आदमी की रसोई के साथ बजट पर दिखाई दे रहा है।

इस बीच केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए अपने बफर स्टॉक से देश के चुनिंदा शहरों में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज बेचने का दावा तो कर रही है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाको में इस प्याज की सप्लाई और बिक्री देखने को नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने शुरुआती 10 दिनों में लगभग 17 से 19 शहरों में लगभग 4 हजार टन बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री करने का दावा किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!