शव मिलने से सनसनी, मोहमंदगंज पुलिस पहचान करने मे जुटी
Palamu : पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भीम चूल्हा रेलवे टनल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है। आसपास के लोगों से भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो मोहम्मदगंज थाना पुलिस या स्थानीय थाना को तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि मृतक के परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।





