प्रेमिका ने प्रेमी के घर फंदे से लटक कर दे दी जान

Ranchi : प्रेम प्रसंग से जुड़ी घटनाओं के बीच खूंटी जिला स्थित अड़की प्रखंड के हुंठ गांव में 18 वर्षीय युवती के खुदकुशी का मामला सामने आया है।

हिस्सी कुमारी ने अपने प्रेमी हरि मुंडा के घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हिस्सी कुमारी की करीब तीन महीने पहले हुंठ गांव निवासी हरि मुंडा से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। दोनों लगातार फोन पर बातचीत करते थे और एक-दूसरे के घर भी आना-जाना था।

परिजनों और सहेली के अनुसार, इसी दौरान हिस्सी को जानकारी मिली कि हरि मुंडा बाड़ीनिजकेल गांव की एक दूसरी लड़की से भी फोन पर बातचीत करता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था।

शनिवार को दोनों की मारंगहादा बाजार में भी मुलाकात हुई थी। इसके बाद हिस्सी को जानकारी मिली कि हरि दूसरी लड़की को अपने घर लेकर आया है। इससे नाराज होकर वह रविवार को हुंठ गांव स्थित हरि के घर पहुंच गई।

परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हरि मुंडा ने घर के अंदर हिस्सी को फंदे से लटका देखा। बताया गया कि वह वहां से चला गया और शाम करीब पांच बजे परिवार और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बोकड़ाहेस्सा गांव पहुंचकर हिस्सी के परिजनों को सूचना दी और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस हुंठ गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!