बरवाडीह में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोहरा जनजाति के लोगों में नाराजगी

Latehar : आदिवासी लोहरा समाज के जिला अध्यक्ष मोहन लोहरा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सरोज लोहरा, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष विनोद लोहरा एवं पूर्व मनिका प्रखंड अध्यक्ष विनोद लोहरा के नेतृत्व में बरवाडीह प्रखंड के लात एवं हरातू पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान रमनदाग, लात, टोंगारी, बरखेता, सेरेनदाग, खाम्भीखास,बेरे एवं पतराडीह गांवों में समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।

लात पंचायत के बरखेता गांव में हीरालाल लोहरा की अध्यक्षता में लोहरा समाज के महिला-पुरुषों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि बरवाडीह प्रखंड में लोहरा जनजाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सरकारी लाभों से वंचित होना पड़ रहा है।

समाज के लोगों ने कहा कि झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के दिनांक 19 जनवरी 2006 के पत्रांक 355 एवं 1754 के आलोक में आमसभा के माध्यम से लोहरा जनजाति के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद अंचल स्तर पर प्रमाण पत्र निर्गत करने में कथित रूप से टालमटोल की जा रही है।

लोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से इस मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा पात्र लोहरा जनजाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने की मांग की है।

मौके पर सत्येंद्र लोहरा, सोहराई लोहरा, हीरालाल लोहरा, राजेश लोहरा, विनोद लोहरा, विष्णुदेव लोहरा, अनीता देवी, मंजू देवी, बबीता देवी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!